Janhvi Kapoor to Sridevi: जाह्नवी कपूर ने लिखा- 'ह‍मने मां खोई और पापा ने जान'

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है, सबसे बड़ा कुठाराघात तो श्रीदेवी की दोनों बच्चियों और पति बोनी कपूर पर हुआ है। इन सबका दुख इतना बड़ा है, जिसे कोई भी बांट नहीं सकता है। दुख की इस घड़ी में श्रीदेवी की दोनों बच्चियों जाहन्वी और खुशी ने अपने पिता को संभालने की पूरी कोशिश की और ये कोशिश श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में सबको नजर भी आई। श्रीदेवी के निधन के चार दिन बाद उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल लेटर लिखा है।

जाहन्वी का लेटर आपको रूला देगा...

जाहन्वी का लेटर आपको रूला देगा...

जाहन्वी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने खत में लिखा है कि मेरी मां, दुनिया की बेस्ट मां थीं, वो केवल एक सुंदर अभिनेत्री नहीं, बल्कि प्यारी पत्नी और लविंग-केयरिंग मदर थीं, वो हमारी दोस्त थीं, हमारी मार्गदर्शक थी और मेरे पापा के लिए सब कुछ थीं।

अगर आज अपनी मां खोई है तो मेरे पापा ने अपनी पूरी जान खो दी...

अगर आज अपनी मां खोई है तो मेरे पापा ने अपनी पूरी जान खो दी...

इसलिए मैंने और खुशी ने अगर आज अपनी मां खोई है तो मेरे पापा ने अपनी पूरी जान खो दी है। श्रीदेवी को लोग अलग-अलग रूपों में याद कर रहे हैं, वो भले ही नामचीन अभिनेत्री रही हों लेकिन जिद, अभिमान और घमंड से वो कोसों दूर थीं।

 मेरे पापा की तो वो जिंदगी थी...

मेरे पापा की तो वो जिंदगी थी...

उनकी दुनिया उनके पति और बच्चे थे, मेरे पापा की तो वो जिंदगी थी इसलिए आज वो नहीं है तो हम कह सकते हैं कि पापा ने अपनी लाइफ खो दी है। मेरे दोस्त अक्सर मुझे मेरी लाइफ के लिए कहते थे कि तुम बहुत लकी हो, क्योंकि तुम्हारे पास एक केयरिंग मदर हैं, तो हां मैं लकी थी, ये मैं कह सकती हूं। मां आज आप नहीं है लेकिन मेरे, खुशी और पापा के अंदर आप ही मौजूद हो, मैं कोशिश करूंगी कि आप को कभी दुखी होने का मौका ना दूं।

आप सभी लोग अपने पैरेंट्स का ख्याल रखें

इसी के साथ ही जाह्नवी ने लोगों से कहा है कि वो अपने मां-पापा को हमेशा खुश रखें, मां-पापा की खुशी हमेशा बच्चों की खुशी में शामिल होती है, इसलिए जितना हो सके आप सभी लोग अपने पैरेंट्स का ख्याल रखें, प्यार करें और कभी भी उन्हें दुखी होने का मौका ना दें और ना ही उन्हें अपमानित करें।

 7 मार्च को जाह्नवी का जन्मदिन है

7 मार्च को जाह्नवी का जन्मदिन है

गौरतलब है कि 7 मार्च को जाह्नवी का जन्मदिन है, बर्थडे पर अक्सर उनकी बचपन की क्यूट तस्वीरें पोस्ट कर श्रीदेवी उन्हें जन्मदिन की बधाई देती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। जाह्नवी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अपनी इसी फिल्म के कारण जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ दुबई में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। जहां से श्रीदेवी की अर्थी वापस आई।

श्रीदेवी के अंतिम पलों में साथ नही थीं जाह्नवी

श्रीदेवी के अंतिम पलों में साथ नही थीं जाह्नवी

बता दें कि श्रीदेवी दुबई के एक होटल में नियंत्रण खो देने से पानी से भरे बाथटब में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई आई हुई थीं. इस समारोह में उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी उनके साथ दुबई में थे लेकिन जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के चलते इस शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+