बहन जाह्नवी से भी ज्यादा बोल्ड हैं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी, पर्पल बिकिनी में तस्वीरें हुईं वायरल
मुंबई, 19 जून: फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर तो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने हालांकि फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है लेकिन बोल्डनेस में वो किसी से कम नहीं हैं। खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनको देखकर सोशल यूजर्स कह रहे हैं कि ये तो अपनी बहन से भी ज्यादा बोल्ड हैं।

खुशी की बिकिनी में तस्वीरें वायरल
खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को उनकी एक्टिविटी काफी पसंद भी आती हैं। खुशी ने जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, वो काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खुशी कपूर पर्पल कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- पूल डे।

सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं खुशी
हाल में ही जाह्नवी कपूर ने बीच किनारे से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी। अब खुशी कपूर ने पूल पार्टी की नई फोटो शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता में खुशी भी जाह्नवी से कुछ पीछे नहीं है। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इन पर खूब प्यार पर लुटा रहे हैं।

फिल्मों में एंट्री करेंगी खुशी!
बड़ी बहन जाह्नवी की तरह खुशी कपूर भी फिल्मों में आएंगी, इसको लेकर चर्चाएं काफी समय से फिल्मी गलियारों में हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिशों में लगी हुई हैं। खुशी कपूर अभी बॉलीवुड में नहीं आई हैं। ऐसे में उनकी फिल्मों में एंट्री पर तो वही सही बता सकती हैं। हालांकि अभी तक जाह्नवी या कपूर परिवार के किसी और सदस्य ने उनके फिल्मों में आने के लेकर कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications