जाह्नवी ने शेयर की श्रीदेवी, बोनी कपूर की खूबसूरत तस्वीर, वायरल

नई दिल्ली। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जाह्नवी ने मम्मी-पापा की जो थ्रोबैक फोटो शेयर की है, उसमें श्रीदेवी बोनी के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को भी ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

 श्रीदेवी को बुहत याद करती हैं जाह्नवी

श्रीदेवी को बुहत याद करती हैं जाह्नवी

मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की डेढ़ साल पहले दुबई में मौत हो गई थी। एक शागी में शामिल होने दुबई गईं श्रीदेवी होटल के अपने रूम में बाथटब में डूब गई थीं। श्रीदेवी की मौत के बाद कई मौकों पर उनकी बेटी जाह्नवी उन्हें याद करती रही हैं। बोनी कपूर भी कई मौकोंपर पत्नी को याद कर चुके हैं। बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं।

 जाह्नवी दिखेंगी कारगिल गर्ल में

जाह्नवी दिखेंगी कारगिल गर्ल में

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' की शूटिंग में बिजी हैं। जाह्नवी फिल्म में भारत की पहली कोबेंट महिला पायलट गुंजन सक्सेना के किरदार में दिखेंगी। जिन्हें कारगिल गर्ल भी कहा जाता है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी जाह्नवी के पिता और नीना गुप्ता उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी के भाई के किरदार में अंगद बेदी नजर आएंगे। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

पापा की फिल्म में भी दिखेंगी जाह्नवी

पापा की फिल्म में भी दिखेंगी जाह्नवी

धड़क से करियर शुरू करने वाली जाह्नवी अब अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में काम करने वाली हैं। बोनी कपूर फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' बना रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर एक विद्रोही युवा लड़की के किरदार में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+