पवन कल्याण को आया गुस्सा, हाथ में स्लीपर उठा बोले- अगर फिर कहा तो चप्पल से पीटूंगा
Pawan Kalyan News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण (Pawan Kalyan) मंगलवार को आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी (YSRCP) के नेताओं पर जमकर भड़क गए। वाईएसआरसीपी पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के साथ कथित तौर पर हाथ मिलाने के लिए ट्रोल कर रही है। जिससे नाराज पवन कल्याण ने वाईएसआरसीपी को चेतावनी देते हुए कहा कि चप्पल से पीटेंगे।

दरअसल, जन सेना चीफ पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के शहर गुंटूर पहुंचे, जहां मंगलागिरी में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पवन का पारा बढ़ गया और उन्होंने भरे मंच से हाथ में चप्पल उठाकर YSRCP नेताओं को पीटने की धमकी दे डाली।
जगन रेड्डी की वाईएसआरसीपी लगातार पवन कल्याण को तेलुगू देशम पार्टी के साथ कथित तौर पर हाथ मिलाने को लेकर निशाना साध रही है। नेता उनको 'पैकेज स्टार' कहकर पुकार रहे हैं, जिसको लेकर पवन कल्याण ने कहा कि अगर कोई मुझे पैकेज स्टार कहता है तो मैं उनको अपनी चप्पल से पीटूंगा।
पवन कल्याण ने धमकाते हुए कि एक बार फिर मुझे 'पैकेज स्टार' बुलाया तो मैं इन चप्पलों से पीटूंगा। नेता ने पैर से चप्पल उठाकर अपने हाथ में पकड़ते इस बात को कही। ये बात सुनकर सभी कार्यकर्ता तेज-तेज चिल्लाने लगे। इस दौरान नेता काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी चप्पल उतारी और भरे मंच से दिखाई। एक्टर लगातार अपने ऊपर हो रहे व्यक्तिगत हमलों के लिए सत्ताधारी पार्टी से नाराज हैं और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
बता दें कि पवन कल्याण सोमवार को विशाखापत्तनम से लौटे थे, जहां पुलिस ने उन्हें किसी भी बैठक को संबोधित करने से रोक दिया गया था। अब मंगलवार को मंगलगिरी में उन्होंने जेएसपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications