जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी
जम्मू कश्मीरः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ चली, जिसने दो आंतकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये दो आतंकी मंगलवार की सुबह अनंतनाग के जंगलों में घुस आए थे।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब आतंकी भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं। सोमवार को भी जम्मू कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार दिया गया है। ये मुठभेड़ तब शुरू हुई जब छदूरा के जुहामा में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया। हमले के बाद दोनों ओर से फायरिंग में दो आतंकी को मार गिराया।
आतंकियों के जंगलों में होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। फायरिंग में सारे आतंकी मारे गए।
यह भी पढ़ें- हनीप्रीत दे रही है फिटनेस पर ध्यान, जेल में करती है ये काम












Click it and Unblock the Notifications