जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, 24 घायल
जम्मू: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे बस-ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और 24 यात्री घायल हो गए। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर ये हादसा रविवार को हुआ, जब ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा कथुआ जिले में हिरानगर नाम की जगह पर हुआ। ट्रक और बस की टक्कर की आवाज को दूर तक सुना जा सकता था। टक्कर लगने के बाद बस सड़क से नीूचे खेत में जाकर गिरी।
वहीं, ट्रक के दो टुकड़े हो गए। हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें-राज ठाकरे बोले -मोदीमुक्त भारत का वक्त आ गया है, नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा घोटाला












Click it and Unblock the Notifications