नगरोटा हमला: NIA ने फाइल की चार्जशीट, जैश-ए-मोहम्मद की साजिश का खुलासा
नई दिल्ली: जम्मू के नगरोटा में जनवरी के अंत में हुए मुठभेड़ की जांच एनआईए ने तेज कर दी है। सोमवार को इस मामले में एनआईए ने 6 आरोपियों के खिलाफ जम्मू की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। साथ ही इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया है। चार्जशीट के बाद अब आगे की जांच एनआईए कर रही है।

चार्जशीट में एनआईए ने कहा कि आतंकी संगठन जैश के कई आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। 31 जनवरी को जम्मू के पास नगरोटा स्थित टोल प्लाजा पर उन्होंने सीआरपीएफ पोस्ट पर फायरिंग की। जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ था। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आतंकी गिरफ्तार भी हुए थे। आतंकियों ने वहां तक पहुंचने के लिए एक ट्रक का इस्तेमाल किया था। एनआईए इस हमले से जुड़े लोगों का पता लगाने की जांच कर रही है।
पुलवामा जैसे हमले का था प्लान
नगरोटा हमले में मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके राइफल, एक पल्सर थर्मल इमेजर युक्त एम-4 स्नाइपर राइफल, दो अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, पांच हैंड ग्रेनेड, दवाइयां, एनर्जी ड्रिंक, रेडियो सेट, मोबाइल आदि मिले थे। इसके अलावा आतंकियों ने बुलेटप्रुफ जैकेट भी पहन रखी थी। ऐसे में साफ हो गया था कि आतंकी पुलवामा जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। जिसे सुरक्षाबलों ने वक्त रहते नाकाम कर दिया। पुलवामा में पिछले साल हुए हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications