कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबी यात्री गाड़ी, 9 लोग लापता
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक यात्री बस और नौ लोग लापता हैं। कुपवाड़ा जिले के तंगधार में शुक्रवार को ये हादसा हुआ। हादसे के बाद राहत कार्य जारी है। जो नौ लोग लापता हैं, उनमें बस में सवार छह लोग हैं, जबकि तीन और लोग हैं। बस में सवारों की कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही बस का कोई पता चल सका है। पुलिस ने बताया है कि लाल रंग की एक यात्री बस शुक्रवार शाम को बर्फ में दब गई। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को बचाया गया है। यह हादसा साधना टॉप के पास हुआ है। बचाए गए बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।













Click it and Unblock the Notifications