J&K: तंगधार में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने बरामद किए खतरनाक हथियार
जम्मू कश्मीर: सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के तंगधार में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले बारामुला में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठी आतंकियों को मार गिराया। बारामुला के रामपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। बीते कई दिनों से लगातार सीमापार से घुसपैठ की कोशिश हो रही है, पाक सेना के साथ-साथ बैट भी आतंकियों को सीमापार की कोशिश करती रहती है। शुक्रवार को बीएसएफ और पाक रेंजर्स में मीटिंग हुई थी और सीमा पर शान्ति रखने को लेकर बात हुई थी लेकिन इसका भी सीमा कोई फायदा होता नहीं दिख रही है।

पाकिस्तान की ओर से आंतकियों को इस पार भेजने की कोशिश लगातार हो रही है। वहीं सोमवार सुबह जम्मू और कश्मीर के पुंछ स्थित केरी और दिगवार में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। बता दें कि पाक की हरकत के चलते जहां 5 नागरिक घायल हो गए वहीं 2 बच्चों की मौत हो गई है। इससे पहले बीएसफ ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में एक सुरंग का पता लगाया था। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए किया जाता था।
बीएसएफ ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी थी। जम्मू फ्रंटियर, बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने बताया था कि 'हमें कुछ संदिग्ध हरकतों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हमने पूरे क्षेत्र का मुआयना किया और हमें 13 से 14 फीट लंबा सुरंग मिला। लेकिन, इसका आखिरी छोर खुला हुआ नहीं था।' आपको बता दें कि शुक्रवार को बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच करीब सात महीने बाद फ्लैग मीटिंग हुई थी। दोनों पक्षों के बीच बैठक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सुचेतगढ़ सेक्टर में 105 मिनट तक चली।












Click it and Unblock the Notifications