जम्मू कश्मीर: राजौरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, मेजर और सूबेदार घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों में एक मेजर और दूसरे सूबेदार हैं। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजौरी में एलओसी पर ये ब्लास्ट हुआ है।
Recommended Video
Jammu-Kashmir के राजोरी में बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, मेजर और सूबेदार घायल | वनइंडिया हिंदी

मिली जानकारी के मुताबिक, राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में गुरुवार को नियमित गश्त के दौरान खोरी ढाबा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। जिसमें सेना के एक मेजर और एक सूबेदार घायल हो गए।
इससे पहले शनिवार रात को राजौरी जिले के माइरा चौक पर विस्फोट हुआ था। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शनिवार देर रात करीब 11 बजे यह विस्फोट राजौरी जिले में माइरा चौकियां गांव में रिहायशी मकानों के पास हुआ। विस्फोट से कईं वाहनों को नुकसान पंहुचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications