क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जम्मू सचिवालय से उतरा कश्मीर का झंडा, अकेले लहराया तिरंगा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सर्दियों की राजधानी जम्मू में सोमवार को उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचे। वो जम्मू कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद पहले उपराज्यपाल हैं। सोमवार को नागरिक सचिवालय की इमारत पर दो झंडों नहीं लगाए गए, कश्मीर का झंडा इमारत से उतार दिया गया है। अब सिर्फ तिरंगा झंडा ही इमारत पर है।

370 के निष्प्रभावी होने के बाद बदला निजाम

370 के निष्प्रभावी होने के बाद बदला निजाम

भारत सरकार ने संसद में कानून बनाकर आर्टिकल 370 को निष्प्रभावी करते हुए जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। ये कानून एक नवंबर से प्रभावी हो गया है। जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे में सचिवालय पर तिरंगे के साथ राज्य का झंडा भी फहराया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

 उपराज्यपाल मुर्मू ने संभाला कामकाज

उपराज्यपाल मुर्मू ने संभाला कामकाज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने जम्मू में नागरिक सचिवालय में अपने नए कार्यालय से सोमवार से कामकाज संभाल लिया है। मुर्मू ने सचिवालय के कर्मचारियों से मुलाकत कर जम्मू में उनके लिए इंतजाम की जानकारी हासिल की।

 जम्मू कश्मीर में दो राजधानी

जम्मू कश्मीर में दो राजधानी

जम्मू कश्मीर में गर्मियों और सर्दियों की दो राजधानी श्रीनगर और जम्मू है। 25 अक्टूबर को गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में छह महीने का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सिविल सचिवालय श्रीनगर में सरकारी दफ्तर बंद हो गए थे। तब सत्यपाल मलिक राज्यपाल थे। अब सर्दियों में 6 महीने का कामकाज राजधानी जम्मू में होगा।

श्रीनगर की मार्किट में ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आयाश्रीनगर की मार्किट में ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आया

Comments
English summary
jammu kashmir tiranga hosted civil secretariat building
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X