जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के कैंप पर ग्रेनेड अटैक
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के एक दल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कैंप पर गोलाबारी की है। आतंकियों की इस गोलाबारी के बाद सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि हमले की यह वारदात पुलवामा के काकापोरा इलाके में बने सीआरपीएफ के कैंप पर हुई है, जिसके बाद से इलाके में सेना के जवान बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के एक दल ने मंगलवार शाम पुलवामा के काकापोरा इलाके में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कैंप पर हमला किया। इस वारदात के दौरान हमलावरों ने पहले कैंप पर ग्रेनेड फेंके और फिर काफी देर तक भारी गोलीबारी की। फायरिंग की इस घटना के बाद आतंकी मौके से भाग निकले, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।












Click it and Unblock the Notifications