जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, एक जवान घायल
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में शनिवार तड़के 3:30 बजे भी आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था।
पुलवामा। कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के कैंप पर आतंकवादियों ने एक बार फिर से हमला किया है। एएनआई के अनुसार आतंकवादियों ने कल रात (शनिवार) सुरक्षा बलों के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, त्राल कस्बे के अरिबल में स्थित पुलिस और सीआरपीएफ शिविर पर कल रात साढ़े दस बजे आतंकवादियों ने यूबीजीएस ग्रनेड दागा।

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड के विस्फोट से सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की पहली बरसी पर हुई है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में शनिवार तड़के 3:30 बजे भी आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 4 जवानों के घायल होने की खबर थी। हमले के बाद पूरे इलाके की घेर लिया और सेना ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications