श्रीनगर: शोपियां पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने शोपियां स्थित एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया है, जिसके में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। हमले में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस और सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इस हमले के बाद पुलिस आस-पास के इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार हमलावर आतंकी जंगल में फरार हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रही है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी शोपियां में आतंकवादी हमला सामने आया था, जिसमे चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। घटना की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई । आतंकियों ने उस वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला बोला जब वह गाड़ी की मरम्मत करवा रहे थे, आतंकी पुलिसवालों के हथियार भी लूटकर फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications