J&K: बडगाम में इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बडगाम में ये गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में गिरफ्तार किए गए आतंकियों का संबंध इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर से होने का पता चला है।

jammu kashmir

बडगाम पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबंधित इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर आतंकियों की मदद करने वाले 5 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग आतंकियों को पनाह देते थे और उन्हें जरूरी सामान मुहैया कराने में शामिल थे।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम के छादूरा इलाके से हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उससे पहले 7 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पुलिस ने लाल चौक पर ग्रेनेड फेंकने में शामिल जैश के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+