Shopian Kashmiri Pandit की बहन ने बयां किया दर्द, आतंकी वारदात के बाद कहा- यहां हिंदू सुरक्षित नहीं

Shopian Kashmiri Pandit का आतंकियों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की बहन ने कहा, यहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। jammu kashmir shopian puran krishan bhat sister kashmiri pandit not safe

Shopian Kashmiri Pandit पूरन भट की नृशंस हत्या के बाद एक बार फिर घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। Kashmiri Pandit Puran Bhat का पार्थिव शरीर दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जम्मू लाया गया। मृतक पूरन कृष्ण भट की टारगेट किलिंग के बाद शनिवार को देश में कश्मीरी पंडितों की स्थिति पर फिर से चिंता प्रकट की गई।

Recommended Video

    Srinagar: Army ने ऑपरेशन में शहीद Assault Canine Zoom को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी *News
    Shopian Kashmiri Pandit

    शोपियां कश्मीरी पंडित हत्याकांड ने जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पूरे देश झकझोर कर रख दिया। पूरन भट की हत्या के कुछ ही घंटों बाद, आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने ऐसी ही कई और वारदातों के संकेत भी दिए और धमकी भरे लहजे में कहा कि आने वाले दिनों में और लोगों को निशाना बनाया जाएगा।

    बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से शव लाए जाने के बाद रविवार को 56 वर्षीय भट के परिवार ने जम्मू में उनका अंतिम संस्कार किया। टारगेट किलिंग की हालिया घटनाओं के बीच, गमगीन पूरन भट के परिवार का विलाप रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा करने के साथ-साथ मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाले थे। घाटी में अल्पसंख्यकों के दमन, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ बुलंद नारों के बीच पूरन भट का अंतिम संस्कार किया गया।

    Slain Kashmiri Pandit Puran Bhat अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी फैमिली में 41 वर्षीय पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। उनके दोनों बच्चे स्कूल जाने वाले छात्र हैं। बेटी कक्षा पांचवीं की छात्रा है। बेटा सातवीं क्लास में पढ़ता है। हत्याकांड के संबंध में इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भट शोपियां में अपनी पुश्तैनी संपत्ति- सेब के बाग का मुआयना करने निकले थे।

    'आतंकवादी सभी कश्मीरी पंडितों को मार डालेंगे'

    पूरन भट की बहन नीलम के हवाले से इंडिया टुडे ने लिखा, 'कश्मीर घाटी में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। यहां तक ​​कि अब हमारे मुस्लिम पड़ोसी भी कहते हैं कि वे हमारी रक्षा नहीं कर सकते।' बहन ने कहा कि आतंकवादी इलाके में हिंदुओं को मारने के मौके की तलाश में थे। कुछ हफ्ते पहले, आतंकवादी एक स्कूल में घुसे थे, जहां दहशतगर्द तीन हिंदू शिक्षकों की तलाश कर रहे थे। नीलम ने बताया कि सौभाग्य से, हिंदू शिक्षक स्कूल कैंपस में मौजूद नहीं थे। भाई की मौत से टूट चुकीं नीलम ने कहा, "मैं सभी हिंदुओं को घाटी छोड़ने की सलाह देती हूं। आतंकवादी सभी कश्मीरी पंडितों को मार डालेंगे।"

    उन्होंने बताया कि भाई पूरन भट शुक्रवार को एक फोन कॉल के दौरान असुरक्षित लग रहे थे। नीलम ने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने भाई से बात की थी। वह असुरक्षित महसूस कर रहा था। हमने उसे घाटी से भागने के लिए कहा, लेकिन उसने कहा कि उसे सेब बेचकर अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे की व्यवस्था करनी होगी। नीलम ने कहा, "आतंकवादी हमारे क्षेत्र में हिंदुओं को मारने के लिए एक अवसर की तलाश में थे।"

    शोक संतप्त परिवार की मांग पर नीलम ने कहा, "मैं पीएम मोदी और अमित शाह से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करती हूं। पूरन भट की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।"

    एक और कश्मीरी पंडित की हत्या

    बता दें कि कश्मीरी पंडित पूरन भट को शोपियां में आतंकियों ने 15 अक्टूबर को भून डाला। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हुए इस आतंकी हमले में कश्मीरी पंडित को गोली लगने के बाद शोपियां जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूरन भट को मृत घोषित कर दिया। पूरन कृष्ण भट को शनिवार सुबह उनके आवास के बाहर ही निशाना बनाया गया था।

    कश्मीर जोन पुलिस ने पूरन भट हत्याकांड के बारे में कहा, "आतंकवादियों ने एक नागरिक (अल्पसंख्यक) पूरन कृष्ण भट पर उस समय गोली चला दी, जब वह शोपियां के चौधरी गुंड में सेब के बाग में जा रहे थे। तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी ले रही है।

    आतंकवादी संगठन- Kashmir Freedom Fighters की प्रेस विज्ञप्ति में 'कश्मीरी पंडितों और गैर-स्थानीय लोगों पर हमलों' का उल्लेख किया गया। बयान में कहा गया कि हत्या जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का परिणाम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+