जम्मू-कश्मीर: त्राल में 2 आतंकी ढेर, एक हिजबुल कमांडर तो दूसरा पाकिस्तानी
जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए, वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद होने की भी खबर है।
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में आज सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं जबकि एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद के शहीद होने की भी खबर है, इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान तथा एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

खास बातें
- इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आकिब मौलवी और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई है।
- त्राल मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है।
- यह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा किया गया जॉइंट ऑपरेशन था।ये इलाका आतंकवादी बुरहान वानी का है, जहां मुठभेड़ हुई थी।
- इसलिए सेना को शक था कि बुरहान के दाहिने हाथ और हिज्बुल के टॉप कमांडर सब्जार अहमद अपने दो साथियों के साथ यहां छुपा हुआ है।
- इसके बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई ।मुखिबरों की खबर के बाद से शनिवार शाम से इलाके में तलाशी अभियान जारी था।
- तभी एक मकान पर जब सेना के जवानों पर शक हुआ और वो आगे बढ़े तो उस घर में छिपे आतंकवादियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
- सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया, लेकिन उग्रवादी तब भी उन पर गोलियां चला रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications