जम्मू-कश्मीर: PDP ने पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी को पार्टी से किया बाहर, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

श्रीनगर। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने अपने वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पीडीपी ने कहा कि पार्टी कुछ समय से बुखारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी और अब उनकी पार्टी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party expels Altaf Bukhari for his anti-party activities

बता दें कि पीडीपी की ओर से बुखारी पहले नेता नहीं है जिनकों पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इससे पहले वरिष्ठ नेता पीर मोहम्मद हुसैन और पूर्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। पार्टी ने उनके निकाले जाने के पीछे भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

पीडीपी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से अल्ताफ बुखारी पार्टी और राज्य के हित को दाव पर रखकर व्यक्तिगत राजनीतिक हित साध रहे थे। पार्टी ने बुखारी पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिल कर पार्टी को तोड़ने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- यूपी-गुजरात-झारखंड के बाद हिमाचल प्रदेश में भी 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+