Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन रिहा किए गए

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सज्जाद लोन को सरकार ने रिहा कर दिया है। लोन को घर पर ही हिरासत में रखा गया था। शुक्रवार को उनका होम डिटेंशन खत्म करते हुए रिहा कर दिया गया है। सज्जाद लोन करीब एक साल से हिरासत में थे।

Jammu Kashmir People Conference leader Sajjad Lone released from house detention

Recommended Video

    Jammu Kashmir: People's Conference के अध्यक्ष Sajjad Lone एक साल बाद हुए रिहा | वनइंडिया हिंदी

    सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को आर्टिकल 370 को खत्म करने के फैसले के साथ ही जम्मू कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद छह महीने उन्हें एमएलए हॉस्टल में रखा गया। इसके बाद सरकार ने 5 फरवरी, 2019 को चर्च लेन के सरकारी आवास में उन्हें नंजरबंद कर दिया गया।

    जम्मू कश्मीर की भाजपा-पीडीपी सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री रहे सज्जाद लोन ने रिहाई के बाद शुक्रवार को कहा, एक साल के बाद अब मैं आजाद हूं। जेल मेरे लिए कोई नया अनुभव नहीं था। हालांकि एक बड़ा फर्क ये रहा कि इससे पहले शारीरिक तौर पर नुकसान देखा लेकिन इस बार यह दिमागी तौर पर जेल में मुश्किल वक्त था। लोन ने ये भी कहा कि अब बहुत कुछ बदल गया है।

    केंद्र सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को आर्टिकल 370 को निष्प्रभावी करते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया था। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। इस दौरान कश्मीर के ज्यादातर राजनेताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया था और संचार के तमाम साधनों पर पांबदियां लगा दी गई थीं। एक साल में बहुत से नेताओं के छोड़ दिया गया और संचार साधनों से भी काफी पाबंदियां उठा ली गई हैं। हालांकि अभी भी बहुत से नेता हिरासत में हैं, जिसमें पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का भी नाम है। इसके अलाव इंटरनेट स्पीड पर अभी भी कुछ पाबंदियां लगी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+