जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर , एक आतंकी ढेर
श्रीनगर, 23 सितंबर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के केशवा इलाके में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि बीती रात आतंकियों की गतिविधि की जानकारी मिली थी। अनायत अशरफ डार जोकि केशवा में ड्रग्स की तस्करी में लिप्त है, उसने आम नागरिक पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। हमे सूत्रों से इनपुट मिला, जिसके बाद गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। पुलिस ने बताया कि आतंकी से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया और इसका पूरा मौका दिया गया, लेकिन बावजूद इसके जब उसने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसे ढेर कर दिया गया। आतंकी के पास से एक हथियार और कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। जबकि घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications