जम्मू कश्मीर: पंपोर में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके में मिज में एनकाउंटर जारी है। पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। मिज एनकाउंटर में अब तक एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल ऑपरेशन अब भी जारी है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से दी है।

इस मामले में जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, अवंतीपोरा पुलिस और सेना ने पंपोर के मीज में बीती रात एक ऑपरेशन लॉन्च किया था। टारगेट हाउस एक मस्जिद से सटा हुआ है। दोनों ओर से हुई मुठभेड़ के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि आतंकी मस्जिद में चले गए। आतंकवादियों के शेड से सटे इलाकों में आते ही मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई।
क्या भारत-चीन विवाद में डोनाल्ड ट्रंप करेंगे हस्तक्षेप, सवाल पर व्हाइट हाउस की ओर से आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications