परिवार का हाल नहीं ले पा रहे थे कश्मीर में तैनात जवान, NSA डोवाल ने किया ये इतंजाम

नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू है। जम्मू-कश्मीर में 40 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियातन, मोबाइल फोन-इंटरनेट बंद है। वहीं, खबर आ रही है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सैटेलाइट फोन की सुविधा मुहैया कराई गई है, इसकी मंजूरी एनएसए अजित डोवाल ने दी है।

सुरक्षाबलों को मुहैया कराए जाएंगे 300 सैटेलाइट फोन

सुरक्षाबलों को मुहैया कराए जाएंगे 300 सैटेलाइट फोन

300 सैटेलाइट फोन सुरक्षाबलों को मुहैया कराए जाएंगे। इन मुश्किल हालातों का सामना कश्मीर के लोगों ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों को भी करना पड़ रहा है, जो मोबाइल कनेक्टिविटी ना होने के कारण अपने परिवार की खबर नहीं ले पा रहे हैं। घाटी में हर तरह के सरकारी कामकाज आगने बढ़ता रहे, इसके लिए पहले ही 1000 सैटेलाइट फोन सरकारी अफसरों को दिए गए थे।

एनएसए डोवाल ने दिया आदेश

एनएसए डोवाल ने दिया आदेश

एनएसए अजित डोवाल तीन दिनों से घाटी में ही हैं। आज वे श्रीनगर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की, इसके अलावा उन्होंने हालात का जायजा लिया। वहीं, घाटी में जवानों की मुश्किलों के बारे में मालूम होने पर उन्होंने 300 सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने का आदेश दिया ताकि वे लोग अपने परिवार से संपर्क कर सकें।

जवान अपने परिवार का हाल नहींं ले पा रहे थे

जवान अपने परिवार का हाल नहींं ले पा रहे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीरियों की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने बताया, मुझे नहीं पता कि अभी मेरे घर पर क्या हो रहा है, केवल मोबाइल फोन ही एक सुविधा थी जिसकी वजह से हम घर पर बात कर लेते थे। लेकिन हमारी ड्यूटी है और हम उम्मीद करते हैं कि वहां सब कुछ ठीक होगा।' बता दें कि 12 अगस्त को ईद है, ऐसे में देश के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरी अपने घर पहुंच रहे हैं। हालांकि, वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए धारा 144 के बीच थोड़ी ढील दी गई है, लोग नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+