जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के अस्पताल में छिपा था लश्कर का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने श्रीनगर से लश्कर-ए-तैयबा के वॉन्टेड आतंकी निसार अहमद डार को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को सुबह इस आतंकी के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। डार को जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार किया है। डार, शहर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल में छुपा हुआ था। नवंबर 2019 को वह कुलान गांदरबाल में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षित बच निकला था। बताया जा रहा है कि वह सुरक्षाबलों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

सुरक्षाबलों ने चलाया ऑपरेशन
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को श्रीनगर में सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। स्थानीय पुलिस की मदद से चलाए गए ऑपरेशन का मकसद डार को गिरफ्तार करना था। डार के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक 23 साल का डार को एक घोषित आतंकी था और उसके खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज थीं। उसे पहले भी पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया जा चुका था। नॉर्थ कश्मीर के लश्कर के आतंकी सलीम पारे, डार का साथी है। सुरक्षाबलों की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है ताकि और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications