जम्मू कश्मीर: लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश में स्थानीय लोगों ने शख्स से की मारपीट
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश में एक शख्स को हिरासत में लिया है। श्रीनगर के लाल चौक पर घंटाघर के ऊपर एक शख्स ने तिरंगा फहराने की कोशिश की तो वहां के स्थानीय लोगों ने इस आपत्ति जताई और उसके बाद मौके पर आई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले शख्स के साथ वहां के स्थानीय लोगों ने मारपीट भी की है। इस घटना के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने भीड़ से उसे शख्स को निकालकर हिरासत मे लिया है। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी।
पिछले साल राइट विंग ग्रुप शिवसेना ने कुछ लोगों को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरना के लिए भेजा था, जिसके बाद भी बहुत बवाल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications