जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आंतकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस और सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है। जिसमें एक अज्ञात आतंकी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार ये मुठभेड़ आरेह इलाके में हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से बताया है कि पुलिस-सुरक्षाबलों का ये ऑपरेशन अब भी जारी है। फिलहाल अधिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

jammu kashmir, kulgam, indian army, terrorist, encounter, jammu kashmir encounter, security foreces

जानकारी के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ शुरू होने के बाद अतिरिक्त जवानों को बुलाकर यहां की घेराबंदी शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सुबह के समय आरेह इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कुछ लोगों ने बताया था कि यहां दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

इसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने आरेह पहुंचकर नाकेबंदी शुरू की। इस दौरान तलाशी ली गई। तभी आतंकवादियों ने खुद को सुरक्षाबलों के बीच घिरा हुआ पाकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को भी कहा लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल एक आतंकी मारा गया है।

जम्मू कश्मीर: CRPF जवान और 6 साल के बच्चे को मारने वाला आतंकी एनकाउंटर में ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+