जम्मू कश्मीर: CRPF जवान और 6 साल के बच्चे को मारने वाला आतंकी एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। इस आतंकी ने पिछले हफ्ते अनंतनाग में एक सीआरपीएफ के जवान और एक 6 साल के लड़के को मार डाला था। श्रीनगर के मलबाग में मारे गए आतंकी की पहचान इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर के कमांडर जाहिद दास के रूप में हुई है। जाहिद दास की मौत को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Encounter : CRPF Jawan और 6 साल के बच्चे को मारने वाला आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Terrorist, who killed CRPF jawan, minor boy, shot dead in an encounter in Srinagar jammu kashmir

    अधिकारियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:15 बजे सुरक्षाबलों का एक गश्तीदल नियमित गश्त पर मलबाग के जकूरा इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान जवानों को वहां एक स्कूल के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जवानों ने जैसे ही उस तरफ बढ़ना शुरू किया, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। , जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को घेर लिया इनमें से एक को मार गिराया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था जिसे 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, श्रीनगर का इलाका मालबाग में गुरुवार की देर रात स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सुरक्षाबल अभियान चलाया गया। एनकाउंटर में ड्यूटी के दौरान एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। शहीद जवान का नाम कुलदीप उरुवन है। शहीद कुलदीप उरुवन झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले थे। कश्मीर के आईजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आतंकी को मार गिराने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    मंगलवार को भी अनंतनाग में आतंकी जाहिद दास को सुरक्षाबलों का आमना-सामना हुआ था। लेकिन जाहिद पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। 26 जून को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादी द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद सीआरपीएफ कर्मी और नाबालिग लड़के की मौत हो गई थी। बच्चा अपने पिता के साथ बाहर निकला था, लेकिन गोली का शिकार हो गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+