जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में लाल चौक पर CRPF टीम पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान घायल

Recommended Video

    Jammu-Kashmir में लाल चौक पर Grenade Attack, CRPF के दो जवान घायल | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। यह घटना श्रीनगर के लाल चौक पर प्रताप पार्क में हुई है। घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। इस हमले में दो आम नागरिक और दो सुरक्षा बल घायल हो गए हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।

    जम्‍मू-कश्‍मीर: श्रीनगर में लाल चौक पर CRPF टीम पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान घायल


    लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया था। बारामूला से 19 साल के शाजिद फारुख डार को गिरफ्तार किया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

    बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी लगातार नापाक हरकतें करने की फिराक में जुटे हुए हैं। वहीं सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी व उनके आका बौखालाए हुए हैं। स्थानीय लोगों और इलाके में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी ग्रेनेड हमले जैसी वारदतों को अंजाम देने में जुटे हैं।

    इससे पहले 24 जनवरी को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ था। वहीं आठ जवनवरी को श्रीनगर में हबाक चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+