जम्मू कश्मीर: गिलानी, यासीन समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटाई गई
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने हुर्रियत के 18 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है। बुधवार शाम को इसकी जानकारी दी गई है। जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें यासीन मलिक और सैयद अली शाह गिलानी का भी नाम शामिल है। इनके अलावा अगा सैयद मौसवी, मौलवी अब्बास अंसारी, सलीम गिलानी, शाहिद इस्लाम, जफर अकबर भट्ट, नईम अहमद खान, फारुख अहमद किचलू, मसरूर अब्बास अंसारी, आगा सैयद अब्दुल हुसैन, अब्दुल गनी शाह, मोहम्मद मुसादिक भट और मुख्तार अहमद वजा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है।

इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के 155 राजनेताओं और दूसरे लोगों की सुरक्षा में भी बदलाव किया है, इनकी सुरक्षा हटाई गई है या कम की गई है। इन्हें उनके खतरे के आकलन और उनकी गतिविधियों के आधार पर सुरक्षा दी गई थी. इसमें शाह फैसल भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में आईएएस सेवा से इस्तीफा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा हटाए जाने या कम करने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
इससे पहले सरकार ने चार हुर्रियत नेताओं मीरवाइज उमर फारूक, अब्दुल गनी बट्ट, बिलाल लोन, शब्बीर शाह की सुरक्षा वापस ली थी। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद सरकार ने अलगाववादी नेताओं पर सख्ती के संकेत दिए हैं। जम्मू कश्मीर में इस समय राज्यपाल शासन लागू है।
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?












Click it and Unblock the Notifications