जम्मू-कश्मीर सरकार का आदेश, RT-PCR टेस्ट के लिए कोई लैब न लें 400 रुपए से अधिक
श्रीनगर, 1 जून। जम्मू-कश्मीर सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य में कोई भी निजी प्रयोगशाला कोरोना टेस्ट (RT-PCR) के लिए 400 रुपए (जीएसटी और सभी कर सहित) से अधिक शुल्क नहीं लेगी। आपको बता दें कि कोरोना को लेकर जम्मू-कश्मीर में जारी कोरोना कर्फ्यू सोमवार को खत्म हो गई। आज से जम्मू-कश्मीर में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी की गई है। सभी जिलों 20 जिलों में वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। 15 जून 2021 तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे।

शॉपिंग के लिए बाजारों को खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं जो एक दिन छोड़कर एक दिन खोले जाएंगे। वहीं पार्लर, सैलून, नाई की दुकानें हफ्ते में केवल तीन दिन ही खुलेंगी। शराब की दुकानें भी हफ्ते में 3 दिन ही खुलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications