महबूबा सरकार पर बरसे सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- बर्खास्त कर लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर की सरकार को बर्खास्त करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन पूरी तरह फेल है, वहां की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

Subramanian Swamy

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए स्वामी ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भड़की हिंसा को काबू करने में वहां की सरकार नाकाम रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना को उतारना जरूरी था।

'गठबंधन एक प्रयोग था'
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, 'हमने प्रयोग के तौर पर गठबंधन किया था कि देखें किस तरह की संभावनाएं पैदा होती हैं। लेकिन गठबंधन अपना काम सही से नहीं कर पाया। फेल हो गया। यह मुझे ही नहीं बहुतों को लगता है।' उन्होंने कहा कि राज्य के मौजूदा हालात के लिए सरकार को सिर्फ इस्तीफा ही नहीं देना चाहिए, इसे बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+