जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में खीरयू में 24 घंटे के अंदर मारा गया एक और आतंकी, एनकाउंटर जारी

श्रीनगर। पुलवामा में 24 घंटे के अंदर नया एनकाउंटर शुरू हुआ है। दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में आने वाले खीरयू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को एनकाउंटर उसी जगह पर हो रहा है जहां मंगलवार को हुआ था। इस एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर कर दिया गया है। मंगलवार को हुए एनकाउंटर में सेना का एक जवान और स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर शहीद हो गया था।

pulwama-encounter

खीरयू में जारी है सेना का ऑपरेशन

दिलबाग सिंह ने बताया, 'खीरयू में ऑपरेशन बुधवार को भी जारी है और इसे मंगलवार को रात में बंद कर दिया गया था। हमारे पास यहां पर दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी है।' डीजीपी ने बताया है कि घाटी में आतंकियों को ढेर करने के लिए एंटी-टेरर ऑपरेशंस तेज कर दिए गए हैं। खीरयू में मंगलवार को तीन आतंकी ढेर हुए थे और ये तीनों जैश-ए-मोहम्‍मद (जैश) से जुड़े हुए थे। इस एनकाउंटर में उत्‍तराखंड के रहने वाले 26 साल के राइफलमैन राहुल रैनसवाल शहीद हो गए थे। राहुल, 50 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ अटैच्‍ड थे। राहुल के अलावा एसपीओ शहबाज अहमद की भी एनकाउंटर के दौरान मृत्‍यु हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+