श्रीनगर: अस्पताल में फायरिंग कर आतंकी को भगाने के मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच

श्रीनगर: आतंकी को भगाने के मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच

श्रीनगर। श्रीनगर में महाराजा हरिसिंह अस्पताल में फायरिंग कर आतंकी नावेद को छुड़ा ले जाने के मामले में एडीजीपी जम्मू कश्मीर मुनीर खान ने बताया है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और एसआईटी ने इस पर जांच शुरू कर दी है। खान ने बताया कि इस फायरिंग में हमारे दो अधिकारियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एसआईटी इस बात की जांच कर रही है कि कौन इसमें शामिल है और कौन नहीं। खान ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें दो आंतकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर हैं। एसआईटी नवेद जट की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

SIT started probe

आतंकी नवेद जट्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात पर मुनीर खान ने कहा कि उन्होंने वो तसवीरें नहीं देखी हैं, केस को प्रोफेशनल जांच की जरूरत है और वो जारी है। ऐसे में वो किसी तस्वीर पर कमेंट नहीं कर सकते और ना ही किसी को कंफर्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम कहीं भी फायरिंग नहीं कर सकते हैं, हमें इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि किसी शहरी को कोई नुकसान ना हो। इस मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए श्रीनगर सेंट्रल जेल के सुप्रिंटेंडेंट हिलाल अहमद रथेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मंगलवार को हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। नावेद को मेडिकल चेकअप के लिये रानीवाड़ी स्थित सेंट्रल जेल से श्री महाराजा हरिसिंह हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उसे छुड़ा कर ले गए। साथ ही मौजूद सुरक्षाकर्मी के हथियार भी लेकर भाग गए थे। भागा हुआ आतंकी नावेद जट उर्फ अबु हनजुल्ला पाकिस्तान के मुल्तान के साहिवाला का रहने वाला है। नावेद को कश्मीर में लश्कर चीफ अबु कासिम का करीबी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+