जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सोमवार सुबह से ही एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बल के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। इन आतंकियों के नाम समीर टाइगर और आकिब खान बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलवामा के द्राबगांव में सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया था, तभी से एनकाउंटर जारी है। इसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक बड़ा आतंकी समेत तीन अन्य आतंकवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा घेरने की खबर थी। पुलवामा में सुबह से जारी सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस के एसजीओ और सीआरपीएफ ने मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया है। इस एनकाउंट में सुरक्षा बल के 2 जवान भी घायल हुए हैं।

पुलवामा के द्राबगांव में छिपे आतंकवादी सुरक्षा बलों पर ऑपन फायरिंग कर रहे हैं। सिक्योरिटी फोर्स ने सर्च ऑपरेशन की तरफ से आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, आतंकियों से अभी तक कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया है। पुलवामा में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी हुई है। इस बीच पूरे पुलवामा जिले में इंटरनेट भी सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलवामा के त्राल पिछले सप्ताह आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी मारे गए थे, जिसमें एक जैश का कमांडर मुफ्ती यासीर भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications