J&K: त्राल में फिर एनकाउंटर शुरू, तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबल सोमवार सुबह से ही इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से ही सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जिसके बाद शाम को यहां आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

Jammu & Kashmir: Encounter breaks out between security forces and terrorists in Tral

सूत्रों की माने तो यह एनकाउंटर त्राल के रेशी मोहल्ले में शुरू हुई है। माना जा रहा है कि तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ में शामिल है। पिछले शुक्रवार को हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शनिवार को भी जारी रही थी। इस मुठभेड़ में एक नागरिक और चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

खुफिया सूचना के आधार पर हंदवाड़ा में क्रालगुंड के बाबा गुंड इलाके में गुरुवार रात आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। तभी एक घर में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने उस घर को विस्फोट से उड़ा दिया। जवान जब मलबे के पास पहुंचे तो जिंदा बचे आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। इसमें 10 जवान जख्मी हो गए। इलाके में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार से ही बंद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+