जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में जारी एनकाउंटर, जैश के 4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दक्षिण कश्‍मीर के तहत आने वाले शोपियां के यारवान इलाके में यह एनकाउंटर जारी है। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्‍मद के चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है और स्‍थानीय नागरिकों को घरों में रहने को कहा गया है। सोमवार रात आतंकियों ने शोपियां में एक पुलिस स्‍टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में हालांकि किसी के घायल होने की खबरें नहीं थी। यह ग्रेनेड पुलिस स्‍टेशन के बाहर फंटा था।

shopian-encounter.jpg

शनिवार को कश्‍मीर में तीन जगह एनकाउंटर हुए थे। पुलवामा, सोपोर और कुपवाड़ा और इन एनकाउंटर्स में कुल चा आतंकी मारे गए थे। पुलवामा के पंजगाम में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के तीन आतंकियों को ढेर किया था। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने पिछले वर्ष सेना के जवान औरंगजेब की हत्‍या में शामिल एक आतंकी को भी ढेर कर दिया था। अवंतिपोरा के पंजगाम में हुए एनकाउंटर में हिजबुल के आतंकी शौकत डार, इरफान वार और मुजफ्फर शेख को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। शौकत डार, उन आतंकियों के ग्रुप का हिस्‍सा था जिसने औरंगजेब का अपहरण किया था। इसके अलावा उसने इस इलाके में सुरक्षाबलों पर कई और हमलों की साजिश रची थी। शौकत, पंजगाम का ही रहने वाला था। बाकी दो आतंकी इरफान सोपोर के वाडूरा पायेन और मुजफ्फर पुलवामा के तहाब का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+