जम्‍मू कश्‍मीर: दक्षिण कश्‍मीर में पुलवामा के अवंतिपोरा में मुठभेड़, हिजबुल का आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। दक्षिण कश्‍मीर के तहत आने वाले पुलवामा के अवंतिपोरा में मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है। सूत्रों की मानें तो मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था।

pulwama

अनंतनाग का रहने वाला था आतंकी

पुलिस की ओर से बताया गया है कि मारे गए आतंकी का नाम शाहिद बताया जा रहा है। वह अनंतनाग के बिजबेहरा का रहने वाला था और कुछ दिनों पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। चारसू जहां पर एनकाउंटर हुआ है, वहां पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने उसे आत्‍मसमर्पण करने को कहा था। मगर वह लगातार फायरिंग कर रहा था। उसके पास ए‍क पिस्‍टल, मैगजीन, छह जिंदा आरडीएस और ग्रेनेड मिला है। पुलिस कर ओर से बताया गया है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके पास एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया था। आतंकी की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और यह तय किया जा रहा है कि इलाके में कोई और आतंकी न हो। माना जा रहा है कि एक-दो आतंकी यहां पर छिपे हो सकते हैं। इससे पहले 31 दिसंबर को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में एनकाउंटर हुआ था और उसमें तीन आतंकी ढेर हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+