पीएम से मुलाकात के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती, आर्टिकल 370 से छेड़छाड़ ना हो इस पर मोदी भी सहमत

पीएम से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- आर्टिकल 370 से छेड़छाड़ ना हो इस पर मोदी भी सहमत

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले आर्टिकल के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे को लेकर सूबे की सीएम महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही और उन्होंने आश्वस्त किया है कि आर्टिकल 370 और 35 ए में बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को महबूबा मुफ्ती ने राजनाथ सिंह से भी इस मामले पर बात की थी।

jammu kashmir cm Mehbooba Mufti meets Pm narendra modi over Article 370

पीएम से मिलने के बाद मुफ्ती ने कहा कि हमारे एजेंडे में ये था कि आर्टिकल 370 के तहत राज्य को मिल रहे स्पेशल स्टेटस में कोई बदलाव नहीं होगा और इस बात पर पीएम ने भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम को कहा कि कश्मीर अभी मुश्किल हालात से गुजर रहा है और राज्य को केंद्र के सहयोग की जरूरत है। महबूबा ने बताया कि उन्होंने पीएम से कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे से छेड़छाड़ ना हो।

महबूबा ने कहा कि धीरे-धीरे राज्य में स्थिति सुधर रही है, उसके लिए कई तरह के अहम निर्णय लिए गए हैं। इस समय अगर 35 ए के हटाने की बात की जाती है तो सूबे में गलत संदेश जाएगा। जिससे हालात फिर से खराब हो सकते हैं। आपको बता दें कि संविधान में आर्टिकल 370 और 35 ए के तहत जम्मू-कश्मीर राज्य को कई विशेष अधिकार दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+