जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन
नई दिल्ली। एक दुखद खबर है.. आज सुबह 8 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया है। वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।

गौरतलब है कि वे पिछले साल ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 दिसंबर से ही एम्स में भर्ती थे।
सईद 22 दिसंबर से एम्स में भर्ती थे। सईद की उम्र 80 साल थी। सईद पिछले साल मार्च में वे बीजेपी-पीडीपी गठबंधन वाली सरकार के सीएम बने थे। पिछले दिनों मुफ्ती को सीने में अचानक से दर्द हुआ था जिसके कारण उन्हें हास्पिटल में एडमिट कराया गया था।
मुफ्ती को सीने में अचानक से दर्द हुआ था
जहां जांच करने पर पता चला था कि मुफ्ती का प्लेट काउंट कम हो गया था जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त प्लेटलेट चढ़ाई गई थीं। इसलिए वो आईसीयू में थे लेकिन लंबी बीमारी से लड़ते-लड़ते आज वो अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गये।












Click it and Unblock the Notifications