जम्मू कश्मीर: शोपियां में धमाके से 1 बच्चे की मौत, 4 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में बुधवार को एक धमाका हुआ है, जिसमें एक बच्चे की मौत और 4 अन्यों के घायल होने की खबर है। यह धमाका दक्षिण कश्मीर जिले के शोपियां के मेमांधार क्षेत्र में हुआ है। धमाके में घायल हुए बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बच्चों का एक ग्रुप ग्रेनेड से खेल रहा था, तभी वहां धमाका हो गया और एक की जान चली गई। यह ग्रेनेड कहा से आया था, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
धमाके में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही एक की मौत हो गई। मरने वाले बच्चे की उम्र 11 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications