जम्मू कश्मीर: अखनूर में धमाका, सेना के दो जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में हुए एक विस्फोट में सेना के दो जवानों की जान चली गई। यह धमाका नियंत्रण रेखा के नजदीक एक खदान में हुआ जिसकी चपेट में आने से कई जवान समेत अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना की पुष्टि सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने की है।

एक अधिकारी के मुताबिक, जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास सेना के जवान गश्त कर रहे थे, तभी ऐंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्सटेक्ल सिस्टम के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार दोपहर बाद धमाका हो गया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट में दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications