जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, बांदीपुरा में ऑपरेशन खत्म

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के खिलाफ जारी सेना का ऑपरेशन खत्म हो गया। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है, वहीं भारी मात्रा में हथियार और अन्य युद्ध से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जमकर फायरिंग भी हुई।

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मार गिराए 3 आतंकी, ऑपरेशन खत्म

जानकारी के मुताबिक शनिवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि कुछ आतंकी इलाके में छिप कर बैठे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने छापेमारी शुरू की। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। इस कार्रवाई को देखते हुए आतंकियों ने अचानक ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। आखिरकार सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी बंद होने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

इस ऑपरेशन में एक जवान के घायल होने की खबर है। इस कार्रवाई में बरामद कुछ हथियार ऐसे हैं जिनका इस्‍तेमाल युद्ध में किया जाता है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन खत्‍म करने का भी ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+