जम्मू कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आज सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ सेना को बड़ी सफलता मिली है। यह मुठभेड़ शोपियां के सफनगरी इलाके में हुई, जिसमे सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार यहां कुछ आतंकी छिपे थे, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया। लोगों से इलाके को खाली करा लिया गया था। दोनों ही ओर से गोलीबारी के बाद सेना ने दोनों ही आतंकियों को मार गिराया और एनकाउंटर खत्म हो गया। आतंकियों की पहचान कर ली गई है और इस एनकाउंटर सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications