जम्मू कश्मीर: SP को डिलीट करना पड़ा पीएम मोदी पर किया अपना ही पुराना विवादित ट्वीट
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के साइबर सेल के मुखिया एसपी ताहिर अशरफ को मंगलवार को अपनी ही एक पुरानी ट्वीट डिलीट करने पर मजबूर होना पड़ा। साल 2013 की यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थी। साइबर विंग के एसपी ताहिर अशरफ इस समय कश्मीर की उन फोटो जर्नलिस्ट मसरत जहरा से पूछताछ कर रहे हैं जिन पर पिछले दिनों देश-विरोधी गतिविधियों के लिए बने कानून यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है।

साल 2013 की थी ट्वीट
एसपी ताहिर अशरफ ने जो ट्वीट किया था उसमें उन्होंने साल 2002 के गुजरात दंगों पर दिए गए पीएम मोदी के बयान का जिक्र किया था। साल 2013 में पीएम मोदी ने न्यूज चैनल एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया था और इस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उनकी यह पुरानी ट्वीट मंगलवार को उस समय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी जब वह जहरा से पूछताछ कर रहे थे। एसपी ताहिर को साल 2014 में बीजेपी और हिंदुत्व पर की गई उनकी एक पुरानी ट्वीट पर भी लोगों ने आड़े हाथों लिया। जहरा से साइबर पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की है और साइबर सेल अशरफ को ही रिपोर्ट करती है।
I guess the enthusiastic cyber police needs to book this person @Tahir_A.
Please help purify social media @listenshahid. #FreeSpeech is not absolute. @narendramodi. https://t.co/vfbuwHKtKH pic.twitter.com/RxPqyDEv2Z
— AngryKangri (@qazizaid89) April 21, 2020
इससे पहले एसपी अशरफ ने द हिंदू अखबार के जर्नलिस्ट पीरजाददा आशिक से भी एक आर्टिकल के संबंध में पूछताछ की थी। इसके बाद आशि को अनंतनाग भेजा गया था और यहां पर उनसे जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। अगस्त 2019 में जब जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था तो उसके बाद से कई जर्नलिस्ट पर एक्शन लिया जा चुका है। जर्नलिस्ट्स का कहना है कि कश्मीर में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और मीडिया की आजादी को छीना जा रहा है। हाल ही में जिन फोटो जर्नलिस्ट मसरत पर केस दर्ज किया गया है वह 26 साल की फोटो जर्नलिस्ट हैं। मसरत वाशिंगटन पोस्ट, अल जज़ीरा, कारवां, द सन जैसे पब्लिकेशन में छपती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications