जम्मू कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में अब तक चार आतंकी ढेर, आतंकी बने दो पुलिस जवान भी मारे गए
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जारी एनकाउंटर में अब तक सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के तहत आने वाले पुलवामा के लासीपोरा में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए थे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इस एनकाउंटर में मारे गए सभी चारों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं।

लासीपोरा में एनकाउंटर गुरुवार शाम से जारी है। इस इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। आतंकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। दो आतंकी ऐसे हैं जो जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर स्पेशल पुलिस ऑफिसर तैनात थे और 24 घंटे पहले अपनी सर्विस राइफल के साथ फरार हो गए थे। इन दोनों की तलाश जारी थी कि इसी बीच इनके आतंकी संगठन से जुड़ने की खबरें भी आईं। आतंकी संगठन में शामिल होने के बस 24 घंटे के अंदर ही इन दोनों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications