Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़, कर्नल और मेजर समेत 5 जवान शहीद, 2 आंतकियों को मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में कल शाम से जारी मुठभेड़ की खबर आ रही है। नार्थ कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों ने दो विदेशी आंतकियों को मार गिराया है। ताजा जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों ने यहां दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया है। कल से ही चल रहे इस मुठभेड़ में सुबह तक फायरिंग जारी रही। हालांकि अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सेना को जैसे ही इलाके में आतंकियों के होने सी सूचना मिली थी, उन्होंने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों के इस ठिकाने को ही विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट की वजह से पूरे घर में आग लग गई सेना अब मलबे की तलाशी ले रही है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir : Handwara Encounter मे कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी

    कर्नज और मेजर समेत 5 जवाब शहीद

    कर्नज और मेजर समेत 5 जवाब शहीद

    भारतीय सेना द्वारा साझा की गई ताजा जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेवा के 5 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के साथ इस मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। वहीं सेना ने 2 आंतकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के साथ इस मुठभेड़ में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हो गए। कर्नल आशुतोष शर्मा ने आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को सफलता से खत्म किया है, लेकिन इस एनकाउंटर में उनकी जान चली गई।

     सेना ने घर को विस्फोट से उड़ाया

    सेना ने घर को विस्फोट से उड़ाया

    जानकारी मुताबिक सेना ने एक घर को विस्फोट से उड़ाया हैं। कश्‍मीर जोन पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर हंदवाड़ा के छानमुल्‍ला इलाके में चल रहा था। देर शाम खबर आई कि आतंकियों ने कुछ ऑफिसर्स को बंधक बना लिया था।आतंकियों ने सीओ रैंक के ऑफिसर, मेजर और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ऑफिसर की हत्‍या कर दी है। हालांकि सूत्रों ने बाद में जानकारी दी कि आफिसर्स सुरक्षित निकल आए हैं और उनसे संपर्क दोबारा स्‍थापित हो सका है। घर में छिपे थे चार आतंकी हंदवाड़ा के राजपोरा जंगल के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सेना को मिली थी। सेना की 15 और 21 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की टीम के साथ सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की एक टीम को भेजा गया था। हंदवाड़ा, नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में आता है। शाम करीब 3:45 मिनट पर एनकाउंटर शुरू हुआ और पैरा कमांडोज ने जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के साथ मोर्चा संभाला। आतंकी शुक्रवार की दोपहर राजवार जंगल से आकर छानजीमुल्‍ला इलाके के एक घर में छिप गए थे। आतंकियों ने सर्च टीम पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की।

    राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

    राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी बहादूरी और उनके सर्वोच्च बलिदान की तारीफ की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में हमारे जवानों ने अनुकरणीय साहस दिखाया और देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं देश के इन वीर जवानों को नमन करता हूं। रक्षामंत्री ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हमारे सैनिको की मौत से जो क्षति हुई है। उससे मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने देश के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बड़ा बलिदान दिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+