राज्यसभा में बोले आजाद, हम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे लेकिन

नई दिल्ली। राज्यसभा में पीडीपी के दो सांसदों के संविधान को फाड़ने की कोशिश पर नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं। आजाद ने कहा, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, हम भारत के संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे लेकिन आज को भाजपा ने संविधान की हत्या ही कर दी। उन्होंने संविधान को कत्ल करने का काम किया है। जिस अनुच्छेद 370 ने भारत को कश्मीर दिया, उसे ही बीजेपी ने खत्म कर दिया है।

राज्यसभा में सरकार पर बरसे आजाद

राज्यसभा में सरकार पर बरसे आजाद

आजाद ने राज्यसभा में कहा, अनुच्छेद 370 के तहत ही जम्मू कश्मीर को भारत के साथ जोड़ा गया था। इसके पीछे लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी है। 1947 से हजारों आम नागरिकों की जान गई हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग हर हालत में भारत के साथ खड़े रहे। यह ऐतिहासिक दिन है और यह कोई आम बात नहीं है। मैं इस कानून का कड़े शब्दों में विरोध करता हूं।

शाह ने पेश किया प्रस्ताव

शाह ने पेश किया प्रस्ताव

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव सोमवार को राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। लद्दाख भी जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। लद्दाख को बिना विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। अमित शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्ज दिया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

महबूबा मुफ्ती बोलीं- भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का दिन

महबूबा मुफ्ती बोलीं- भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का दिन

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का दिन है। भारत सरकार का आर्टिकल 370 को खत्म करना गैरकानूनी और गैरसंवैधानिक है। भारत सरकार अपने फैसले को निभाने में नाकामयाब रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का बंटवारा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+