जम्मू कश्मीर: बडगाम में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि बडगाम पुलिस और भारतीय सेना की एक टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान लश्कर-ए-तैयबा और तहरीक-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ा। इनके पास से झंडे, बैनर, लेटर पैड और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

 Budgam, Indian Army, two terrorist aares, Lashkar Taiba, Tehreek Mujahideen, Jammu and Kashmir, jammu kashmir, kashmir, जम्मू कश्मीर, बडगाम Jammu kashmir 2 terror associates of let tum arrested in budgam जम्मू कश्मीर: बडगाम में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि बडगाम पुलिस और भारतीय सेना की एक टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान लश्कर-ए-तैयबा और तहरीक-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ा। इनके पास से झंडे, बैनर, लेटर पैड और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समीर अहमद लट्टू और अमीन मल्लाह के तौर पर हुई है। दोनों कुलगाम के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इन दोनों के पुलवामा और कुलगाम में हुए ग्रेनेड हमलों में मदद पहुंचाने और युवाओं को आंतकी संगठनों में भर्ती कराने की बात सामने आई है।

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जहूर अहमद राथर को सांबा जिले से गिरफ्तार किया था। जहूर अहमद राथर को कुलगाम जिले में पिछले साल तीन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या का संदिग्ध है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आंतकी जहूर अहमद लश्कर-ए-तैयबा या फिर टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का सदस्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+