जम्मू कश्मीर: सीमा पार से हुई फायरिंग में आर्मी का एक जवान शहीद
जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान की तरफ से हो रही लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी में आर्मी का एक जवान शहीद हो गया है। मंगलवार दोपहर को जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई फायरिंग में आर्मी ने अपना एक जवान खो दिया।

इंडियन आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि करीब 2.50 बजे पाकिस्तान की तरफ से तेज फायरिंग देखने को मिली, जिसका जवानों ने मूहंतोड़ जवाब दिया। फायरिंग के दौरान आर्मी जवान पवन सिंह सुगरा बुरी तरह घायल हो गए और उसके बाद उनकी मौत हो गई।
पवन सिंह सुगरा उत्तराखंड के पिथौरगढ़ के रहने वाले थे। आर्मी प्रवक्ता ने कहा कि पवन आर्मी का एक बहादुर सिपाही था। देश उनकी सेवा के लिए हमेशा उन्हें याद करेगा। आपको बता दें कि अमरनाथ हमले के बाद इंडियन आर्मी जम्मू कश्मीर में छीपे आतंकियों का सफाया करने के लिए कई कामयाब ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications