जम्मू-कश्मीर: NC नेता के आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड,सर्च ऑपरेशन शुरू

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता गुलाम मोइद्दीन मीर ग्रेनेड फेंककर हमला किया है। आंतकियों ने पहले उनके घर पर ग्रेनेड से हमला किया फिर इसके बाद गोलियां बरसाई। हालांकि इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं हैं।

 Jammu and Kashmir: Terrorists hurl grenade on the residence of NC leader Ghulam Mohi Ud din Mir, at Muran, Pulwama
एएनआई के मुताबिक आतंकियों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता के घर की चहारदीवारी से टकराकर फट गया। धमाके से आस पास के घबरा गए, हालांकि इस धमाके में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पिगलिना में कांग्रेस नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। आतंकियों ने रात करीब पौने नौ बजे कांग्रेस नेता उमर जान के मकान पर दो ग्रेनेड फेंककर हमला कि। इस हमले में कांग्रेस नेता और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+