'जम्मू-कश्मीर को दूसरे राज्य के लोग चला रहे', केंद्र और एलजी पर बरसे राहुल गांधी

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में विकास की रफ्तार सुस्त पड़ने और बेरोजगारी बढ़ने की मूल वजह भाजपा सरकार की नीतियां हैं। बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा इतिहास में पहली बार किसी राज्य को डाउनग्रेड कर 'केंद्र शासित प्रदेश' बना दिया गया और क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया गया। एलओपी ने एक बार जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने के वादे को दोहराई और कहा कि केंद्र में इंडिया एलायंस की सरकार बनते ही जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होगा।

सोपोर में मंच से एलओपी राहुल गांधी ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। जम्मू-कश्मीर के सभी लोग चाहते थे कि राज्य की बहाली के बाद चुनाव हों।" राज्य का दर्जा...ऐसा नहीं हुआ, पहला कदम चुनाव है लेकिन इसके बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इंडिया एलायंस संसद में पीएम मोदी पर दबाव बनाएगा। तो जैसे ही केंद्र में इंडिया एलायंस की सरकार बनेगी, हम आपका राज्य का दर्जा बहाल कर देंगे। अगर हम चाहते हैं कि यह सेब अमेरिका और जापान तक पहुंचे, तो राज्य का दर्जा बहाल करना होगा...।"

Rahul Gandhi in Jammu Kashmir

बारामूला में बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस की बारामूला रैली में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहला मौका है, जब किसी राज्य की भावनाओं को दबाते उससे राज्य का दर्ज छीना गया। राहुल गांधी ने कहा, "भारत के इतिहास में, 1947 के बाद कई केंद्र शासित प्रदेशों को राज्यों में बदल दिया गया। राज्यों को विभाजित किया गया - तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किया गया, झारखंड को बिहार से अलग किया गया, छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग किया गया। लेकिन इसके बाद पहली बार एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया। यह आपके साथ अन्याय है। आज जम्मू-कश्मीर, जम्मू के लोगों द्वारा नहीं चलाया जा रहा है...इसे अन्य राज्यों के लोगों द्वारा चलाया जाता है।"

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मतदान का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में 25 लाख से अधिक पात्र मतदाता केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। इस सीटों पर कुल 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए कुल मतदाता संख्या 25,78,099 लाख है, जिनमें 13,12,730 लाख पुरुष मतदाता, 12,65,316 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं 53 मतदाता तीसरे लिंग के हैं।

इस बीच तीसरे चरण के लिए राज्य में राजनीतिक दलों को चुनावी अभियान तेज है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दल मतदाताओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की सोपोर और बारामुला जो जगहों रैली आयोजित की गई, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+